ज्वालापुर पुलिस के हाथ लगी बडी सफलता 02 आरोपी अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी किये हुवे 25000 हजार नगदी के साथ किया गिरफ्तार।

ज्वालापुर पुलिस के हाथ लगी बडी सफलता 02 आरोपी अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी किये हुवे 25000 हजार नगदी के साथ किया गिरफ्तार।

ज्वालापुर निवासी शाहबाज लोधा मंडी की लिखित तहरीर पर  प्रतिवादी शहवाज उर्फ भैया पुत्र शहराज व उसके साथी नाम पता अज्ञात के द्वारा वादी की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से नगर ₹25000 व विभिन्न सामग्री के कंपनी कूपन व अन्य सामान चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

अन्य शिकायतकर्ता गुलजार निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर अहबाबनगर से शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस चोरी करने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 389/2024 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत किया गया। 

दोनों प्रकरणों के खुलासे एवं आरोपियोें की धरपकड़ के लिए जुटी पुलिस टीमों द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर मुखबीर की सूचना पर संदिग्धों को चुराई गई मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस व नगदी के साथ सेक्टर 2 बैरियर से दबोचने में कामयाबी हासिल की गई। 

पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपने नशे के शौक पूरा करने के लिए छोटी-मोटी चोरी करते हैं। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1-सहवाज उर्फ भैया पुत्र शहराज खान निवासी लोधा मंडी पीठ बाजार ज्वालापुर 

2-शेरखान पुत्र लियाकत निवासी फकीरों वाली गली लोधा मंडी ज्वालापुर 

बरामदगी का विवरण

1-01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस नंबर यूके-08-AV-1425 

2-कुल नगद ₹2700/-

3-13 विभिन्न सामग्री की कंपनी के कूपन 

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार,प्रभारी चौकी रेल उ0नि0 वीरेंद्र सिंह नेगी,अ0उ0नि0 गंभीर तोमर,का0 दीपक चौहान,का0 अंकित कवि,का0 अमित गौड,का0 कर्म सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश