एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतत्व में एक ओर गोली कांड का किया खुलासा। मंगलोर क्षेत्रांतर्गत गोली मार कर युवक की हत्या मामले से उठाया पर्दा आम के बाग में मिला था युवक का गोली लगा शव

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतत्व में एक ओर गोली कांड का किया खुलासा।

मंगलोर क्षेत्रांतर्गत गोली मार कर युवक की हत्या मामले से उठाया पर्दा

आम के बाग में मिला था युवक का गोली लगा शव

दोस्त निकला हत्यारा, नशा व पैसों के लेनदेन में की गई हत्या

पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका आरोपी, नशे के आदि थे दोनो दोस्त

हत्या में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर व खोखा कारतूस बरामद

कम समय के भीतर सही खुलासे पर हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना

 कोतवाली मंगलौर पर ग्राम झबीरन के आम के बाग में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या करने की सूचना प्राप्त होने पर एसपी देहात, सीओ मंगलौर एवं प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा मय फोर्स के मौका मुआयना किया गया एवं परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाते हुए घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई।

उक्त शव की पहचान कपिल सैनी पुत्र संजय सैनी निवासी ग्राम कुरडी, हरिद्वार के रूप में हुई। प्रकरण में  वादी संजय सैनी पुत्र बलवीर सिह निवासी ग्राम कुरडी की तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी देहात व सीओ मंगलौर को टीम गठित करते हुए घटना के जल्द खुलासे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं समय-समय पर जानकारी लेते रहे।

 कोतवाली मंगलौर द्वारा घटना स्थल व आस पास के ग्राम झबीरन व कुरडी में लगे अनेकों सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन किया साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। दिन रात की मेहनत से यह जानकारी मिली कि मृतक अंतिम बार अपने दोस्त अंकित कुमार के साथ एक मो0सा0 पर जाते हुए देखा गया तथा उनके साथ एक लडका अन्य भी था।

मृतक व आरोपी अच्छे दोस्त रहे

मृतक कपिल व अंकित आपस में अच्छे दोस्त रहे हैं तथा दोनों नशा करने के भी आदी थे। अंकित कुमार वर्ष 2016 में 307 के मुकदमे में थाना कनखल से जेल जा चुका है। जबकि थाना झबरेड़ा के चोरी के एक मुकदमे में दोनों साथ में जेल भी जा चुके हैं।

मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अंकित कुमार को मंगलौर क्षेत्रांतर्गत मंगलौर-लंढौरा रोड से दबोचा गया जिनकी निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस बरामद किया गया।

 हत्या का कारण

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि उसका मृतक (कपिल) के साथ पैसे और नशे को लेकर विवाद था। कपिल बार बार नशा लाने के लिए अंकित से कहता था तथा समय समय पर पैसे भी मांगता था। कपिल की रोज-रोज की पैसे और नशे की जिद से बेहद परेशान होकर अंकित द्वारा कपिल का फोन उठाना भी बंद कर दिया गया था जिस कारण एक दिन कपिल द्वारा अंकित को अपशब्दों के साथ देख लेने की धमकी दी। इससे आहत होकर अंकित ने कपिल को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। घटना वाले दिन अंकित कपिल के लिए नशा लेकर आया और जब कपिल को काफी नशा हो गया तो उसके लिए खाना लेने का बहाना करके गया और वापस आने पर जब कपिल सो रहा था तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 

कम समय के भीतर सही खुलासे पर हरिद्वार मंगलौर पुलिस की सराहना की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

अंकित कुमार पुत्र सहन्सरपाल निवासी ग्राम झबीरन थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी

1- एक तमंचा 315 बोर

2- खोखा कारतूस

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक अमर चन्द शर्मा

उ0नि0 नवीन चौहान 

उ0नि0 रफत अली

अपर उ0नि0 गजपाल राम

कानि0 अरबिन्द बर्थवाल

का0 रविन्द्र खत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।