देहरादून में खोला था फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर, विदेशों में कॉल कर लगाते थे चूना अब हरिद्वार में खोलना चाहता था फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर हरिद्वार पुलिस की सतर्कता से धरा गया शातिर आरोपी

देहरादून में खोला था फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर, विदेशों में कॉल कर लगाते थे चूना अब हरिद्वार में खोलना चाहता था फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर हरिद्वार पुलिस की सतर्कता से धरा गया शातिर आरोपी

3 आई फोन, 11 आधार कार्ड, 1 वोटर कार्ड, लैपटॉप व थार गाड़ी बरामद

कोतवाली रुड़की को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति फर्जी आधार व फर्जी वोटर कार्ड के माध्यम से बिल्डिंग रेंट पर लेकर फर्जी कॉल सेंटर चला कर विदेशों में कॉल कर ठगी करते हैं वह व्यक्ति काफी समय से रुड़की हरिद्वार फर्जी कॉल सेंटर चलाने हेतु जगह ढूंढ रहा था

इस सूचना पर रूडकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए हुए पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसका सफल परिणाम सामने आया पुलिस टीम द्वारा एसडीएम चौक से चर्च जाने वाली रोड के पास से अभियुक्त करुणेश पुत्र मतंग सिंह निवासी 2/371 2nd फ्लोर सुभाष नगर थाना राजौरी गार्डन वेस्ट दिल्ली को 11 आधार कार्ड, 01 वोटर कार्ड, 01 लैपटॉप, 03 आई फोन व थार गाड़ी के साथ किया गिरफ्तार।

अभियुक्त देहरादून के राजपुर थाने का वांछित भी है जो पहले देहरादून में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर चलाने का काम कर रहा था जो पूरी टीम के साथ कॉल सेंटर के माध्यम से एंटीवायरस तकनीकी का हवाला देकर विदेशी नागरिकों से ठगी करते थे। अब हरिद्वार में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर चलाने हेतु जगह ढूंढ रहा था।

 गिरफ्तार अभियुक्त

करुणेश पुत्र मतंग सिंह निवासी 2/371 2nd फ्लोर सुभाष नगर थाना राजौरी गार्डन वेस्ट दिल्ली 

बरामदगी

 11 आधार कार्ड

 एक वोटर कार्ड

 एक लैपटॉप

 तीन आईफोन

 एक थार गाड़ी

पुलिस टीम

 अपर उप निरीक्षक पुष्कर चौहान,अपर उप निरीक्षक आषाढ़ सिंह पवार,हेड कांस्टेबल संदीप संवाल,होमगार्ड ओम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान,179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन किये सीज।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिपं, ब्लॉक, समितियों के बाद अब बैंक का निर्विरोध चुनाव, जनता की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद  जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित बोर्ड के चेयरमैन के साथ सभी डायरेक्टरों का हुआ भव्य स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।