जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने दरगाह साबिर पाक (पिरान कलियर)के 756 वे सालाना उर्स मेला 2024 की तैयारी की जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा की। 

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने दरगाह साबिर पाक (पिरान कलियर)के 756 वे सालाना उर्स मेला 2024 की तैयारी की जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा की। 

 जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि उर्स में आने वाले जायरीनों को किसी भी तरह की समस्या न हो, पेयजल, शौचालय, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाए, व्यवस्थाओं हेतु जो भी टैंडर प्रस्तावित हैं, उन्हें समय से कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था दुरस्त रहे और मोबाइल टॉयलेट भी पर्याप्त मात्रा में हों।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाए, और सुरक्षात्मक दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी स्थापित किए जाए ताकि सीसीटीवी की मध्यम से भी विभिन्न क्षेत्रों पर नजर रखी जा सके। बैठक में यह भी सहमति बनी कि कोई भी एसपीओ दरगाह के अंदर प्रवेश नहीं करेगा, मेला क्षेत्र में अग्नि शमन वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि नहर किनारे टूटी हुई रेलिंग को सही कराया जाए और पुरानी बन्द पड़ी नहर की सफाई कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हित विभिन्न स्थानों पर 200 पानी के स्टेंड पोस्ट स्थापित किए जाएं और पेयजल की उपलब्धता हेतु टैंकर्स की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने मेले क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था करने सहित विद्युत से संबंधित सभी व्यवस्थाएं दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विदेश से आने वाले मेहमानों के लिए नियमानुसार व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। 

    उन्होंने निर्देश दिए कि मेले की व्यवस्थाओं के लिए मेलाधिकारी, स्वास्थ्य, पुलिस एवम फायर, टूरिज्म आदि विभागों के अस्थाई कार्यालयों की भी व्यवस्था की जाए।

 विधायक फुरकान अहमद, मोहम्मद शहजाद, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने मेले के सफल आयोजन तथा मस्जिद निर्माण, ड्रैनेज सिस्टम, विभिन्न पार्किंग स्थलों आदि के विषय में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में विधायक फुरकान अहमद, मोहम्मद शहजाद, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, सीईओ दरगाह एसएस उसमान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की देवेश शाशनी, नगर आयुक्त  जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश तोमर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।