जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कावड़ यात्रा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु चल रही तैयारियों की जिला कार्यालय के आपद कन्ट्रोल रूम स्थित सभागार में समीक्षा की। 

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कावड़ यात्रा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु चल रही तैयारियों की जिला कार्यालय के आपद कन्ट्रोल रूम स्थित सभागार में समीक्षा की। 

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रा को सरल, सुगम व सुखद बनाने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्व से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षात्मक दृष्टि से पिछले वर्ष की तुलान में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढाई जाये और उनका एक्सेस पुलिस को दिया जाये। उन्होंने सैक्टर व जोनल अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्र के स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक करना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षात्मक दृष्टि से विभिन्न स्थानों की समय से बैरिकेटिंग की जाये, जल भराव की संभावनाओं के दृष्टिगत अलकनन्दा होटल के पास जल भराव की स्थिति में पानी की निकासी हेतु पम्प सेट की व्यवस्था सुनिश्चि की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि भारत माता मन्दिर के पास रोड सही की जाये और विभिन्न स्थानों पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने विद्युत अभियंताओं को निर्देश दिये कि कोई भी बॉक्स खुला न हो, तार झूलते हुए न हो और जो भी पोल क्षतिग्रस्त हों, उन्हें समय से हटा लिया जाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी स्थान पर करन्ट लगने जैसी अप्रिय घटना घटित न हो और विद्युत अभियंता यह प्रमाण पत्र दें कि लाइन चैक कर लीं गई हैं तथा करन्ट से सम्बन्धित सभी सुरक्षात्मक कार्यवाही सुनिश्चित कर ली गई हैं, जिससे कि कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो। 

जिलाधिकारी ने पार्किंग, शौचालय एवं सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, वन, पर्यटन, विद्युत, लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। 

बैठक में एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, नगर आयुक्त वरूण चौधरी, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट देवेश शाश्नी, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात एसके सिंह, दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, गौपाल सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह, अजयवीर सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।