जिला अधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने मौसम विभाग द्वारा 6 व 7 जुलाई को जनपद में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जिला अधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने मौसम विभाग द्वारा 6 व 7 जुलाई को जनपद में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए जनता से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों, बुजुर्गो, मवेशियों को नदी नालों के पास न ले जाएं।  उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नदी-नालों व बिजली की लाइनों और खंभों से दूर रखने के प्रति सतर्कता बरतने के लिए कहा क्योंकि अप्रिय घटना से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है।

 धीराज सिंह गर्ब्याल ने आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने तथा फील्ड कर्मचारियों, अधिकारियों को अपने अपने कार्य क्षेत्र में बने रहने के निर्देश दिए हैं।  जिलाधिकारी ने किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से रोकथाम हेतु अपील की है कि बारिश के अलर्ट को देखते हुए नदियों के किनारे न जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में बारिश न होने पर भी पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण नदियों का जल स्तर अचानक बढ़ जाता है, इसलिए नदियों के किनारे जाने से बचें और सावधानी बरतें। उन्होंने नदी–नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित रहने और अधिक पानी आने की स्थिति में वहां से हट जाने की अपील की । उन्होंने बारिश के दौरान सभी यात्रियों और स्थानीय जनता से अपील की है कि नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों में न जायें। अनावश्यक अपने घरों से न निकलें और अपने आप को सुरक्षित रखें। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम के  लैंडलाइन नंबर 01334–223999, 01334–239444, 01334–2077  पर या फोन नंबर 7055258800, 9068197350 

पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।