मुख्यमंत्री धामी के विजन को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है भड़ाना: स्वामी यतीश्वरानंद, हाजी—काजी के वादों पर नहीं करे कोई भरोसा

मुख्यमंत्री धामी के विजन को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है भड़ाना: स्वामी यतीश्वरानंद, हाजी—काजी के वादों पर नहीं करे कोई भरोसा

 मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को जिताने के लिए झोंकी ताकत मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को जिताने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कई गांवों में नुक्कड़ जनसभाओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि मंगलौर की जनता ने कभी काजी तो कभी हाजी पर विश्वास जताते रहे, लेकिन क्षेत्र में कभी भी विकास कार्य नहीं हुए। इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को आगे बढ़ाना है तो भाजपा के विधायक प्रत्याशी का जीतना जरूरी है।  

चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 8 जुलाई को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा और 9 जुलाई को शांत तरीके से केवल डोर टू डोर प्रचार किया जा सकेगा। शनिवार को भारी बारिश के दौरान भी भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रचार प्रसार किया। नारसन कलां में नुक्कड़ सभा करते हुए कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने बिना किसी जाति भेदभाव के जल जीवन मिशन से हर गांव में नई टंकी बनवाई और एक रुपये में पानी का कनेक्शन दिया। किसानों की स्थिति मजबूत करने के लिए साल में 6000 रुपये देने का काम किया। गन्ने का भाव बेहताशा बढ़ाने के साथ तत्काल गन्ना भुगतान कराया। किसानों को उर्वरक के साथ उपकरणों पर सब्सिडी देने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में विकास कार्यों में हाजी और काजी ने कभी रूचि नहीं ली, केवल अपना नाम किया है। उन्होंने कहा कि आज बिना विधायक के भी क्षेत्र में जिला पंचायत, ब्लॉक की तमाम निधियों से विकास कार्य हो रहे हैं। यदि भाजपा का विधायक जीत जाएगा तो विकास की ब्यार बह जाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र का समुचित विकास चाहिए तो दस जुलाई को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर समय से मतदान कर भाजपा प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।