हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़े 02 आरोपी आम लोगो से ठगी कर बदले गये अलग-अलग बैंकों के 14 एटीएम कार्ड किये बरामद एटीएम बदलकर दूसरे एटीएम से निकाल लेते थे रुपये

हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़े 02 आरोपी आम लोगो से ठगी कर बदले गये अलग-अलग बैंकों के 14 एटीएम कार्ड किये बरामद

एटीएम बदलकर दूसरे एटीएम से निकाल लेते थे रुपये

 वादी आलोक कुमार मिश्रा पुत्र अशोक कुमार निवासी जडौरा पोस्ट बिलहरी थाना हैदराबाद जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल पता किराएदार का मकान ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल ने एक लिखित तहरीर दी की अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक वादी का पीएनबी बैंक का एटीएम कार्ड बदलकर वादी के खाते से कुल ₹14500/- रुपए निकाल लिये जिसके सम्बन्ध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश करते हुए ऑटो स्टैण्ड के पास इंद्रलोक कॉलोनी से 1- विकास पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम चंद्रपुर थाना बड़ागांव जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को ₹3500/- नगद एक अदद मोबाइल व 7 अदद एटीएम कार्ड ,2-प्रदीप पुत्र समंदर पाल को ₹ 3000/- नगद व 7 अदद एटीएम कार्ड के साथ मे गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों से पूछताछ करने पर विकास व प्रदीप द्वारा बताया गया कि हरिद्वार के सिडकुल, ज्वालापुर, रानीपुर,पथरी थाना  क्षेत्र में एटीएम में जाकर लोगों के एटीएम बदलकर उनके एटीएम से पैसे निकालने का काम करते हैं। 

अभियुक्तों से बरामद एटीएम कार्ड मे से थाना सिडकुल व रानीपुर मे पंजीकृत अभियोगो के एटीएम कार्ड बरामद हुए है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. विकास पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम चंद्रपुर थाना बड़गांव जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश ।

2. प्रदीप पुत्र समंदर पाल निवासी ग्राम चंद्रपुर थाना बड़गांव जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश ।

पुलिस टीम

1-उ0नि0 इन्द्र सिंह गड़िया

2-कान्सटेबल 1352 ललित बोहरा

3-कान्सटेबल 271 प्रदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।