जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल प्रशासनिक अधिकारीयो के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। 

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल प्रशासनिक अधिकारीयो के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। 

 जिलाधिकारी ने बैरागी कैम्प पार्किंग स्थल निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि पार्किंग क्षेत्र में बरसात के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो, जल निकासी की पहले से ही समुचित व्यवस्था कर ली जाए ताकि जल भराव से पार्किंग क्षेत्र क्षमता कम न हो। जिलाधिकारी ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल को समतल किया जाए, जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, पानी न रुके, वाहनों की पार्किंग में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, एंट्री तथा एग्जिट गेट एवम बेरियर सही हों, एंट्री और एग्जिट के प्रोपर साइनेज लगाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मोबाइल टॉयलेट ऐसे स्थानों पर लगाए जाए जहां से उन्हें आसानी से उपाय में लाया जा सके और खाली किया जा सके। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के 4 बेस्ट अफसर पार्किंग व्यवस्था में लगाने के निर्देश दिए। 

   जिलाधिकारी ने शंकराचार्य चौक, कांवड़ पटरी निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि विभिन्न स्थानों पर व्यू कटर लगाए जाएं तथा स्थायी प्रकृति के कार्य किए जाए। जिलाधिकारी ने कांवड़ पटरी के सौंदर्यकरण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश उपाध्यक्ष एचआरडीए को दिए। रोड़ी बैलवाला पार्किंग स्थल निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि नदी के आसपास रिवर फ्रंट डेवलप किया जाए और किसी भी स्थान पर अतिक्रमण न होने दिया जाए। 

   निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त वरुण चौधरी, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, एसडीएम मनीष सिंह, अजयवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश तोमर, अधिशासी अभियंता सिंचाई मंजू डैनी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।