आरटीओ कार्यालय रुड़की में अराजक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ कर्मचारियों से बदसलूकी व लूटपाट करने वाले  के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आरटीओ कार्यालय रुड़की में अराजक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ कर्मचारियों से बदसलूकी व लूटपाट करने वाले  के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

हरिद्वार पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 05अभियुक्तों को धर दबोचा

गुंड़ागर्दी एंव शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को जनपद पुलिस द्वारा किसी भी दशा में नहीं बक्शा जायेगा कोतवाली रुड़की पर एआरटीओ रुड़की सुश्री एल्विन रॉक्सी ,संभागीय निरीक्षक अजय आर्या,परिवहन कर अधिकारी अनिल सिंह द्वारा एआरटीओ ऑफिस के मिनिस्ट्रियल व प्रवर्तन कर्मचारियों के साथ भारतीय किसान यूनियन (तोमर)  गुट के अध्यक्ष सचिन गुर्जर के नेतृत्व में करीब 70-80 लोगों के द्वारा गाली गलौच किये जाने व लाठी डण्डों के साथ आरटीओ ऑफिस मे प्रवेश करने सरकारी दस्तावेज फाड़ने व सरकारी सामग्री तोड़ने तथा एआरटीओ कर्मियों के साथ मारपीट,लूटपाट व बन्धक बनाने व भविष्य मे एआरटीओ प्रशासन को गाड़ियों के चालान न करने व मारने की धमकी देने सम्बन्धी दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली रुड़की पर मु0अ0 बीएनएस व 7 क्रिमिनल लॉ एमेन्डमेन्ट एक्ट बनाम तालिब आदि पंजीकृत किया गया । 

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन पर  तत्काल प्रभाव से अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम में गठित की गई।

पुलिस टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पांच अभियुक्तों  को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. रविंदर कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी कस्बा लक्सर गोवर्धनपुर रोड लक्सर जनपद हरिद्वार।

2. राजकुमार सैनी पुत्र आत्माराम ग्राम सिधडू थाना लक्सर जनपद हरिद्वार।

3. सचिन कुमार चौधरी पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी ग्राम मलकपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

4. दिनेश शर्मा पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी ग्राम गोवर्धनपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

5. तालिब पुत्र अख्तर निवासी रामपुर थाना कोतवाली गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम

 वरिष्ठ उपनिरीक्षक अभिनव  शर्मा 

 उप निरीक्षक नितिन बिष्ट

 उप निरीक्षक सूरज शर्मा 

 अ0 उप निरी0 पुष्कर सिंह चौहान 

 अ0 उप निरी0 आषाढ़ सिंह पवार

 अ0उप निरी0 रविंद्र सिंह 

 हेड कां0 मनमोहन भंडारी

 हेड कां0 नूर हसन 

 कांस्टेबल अनिल शर्मा

 कांस्टेबल प्रदीप भंडारी

 कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।