आमजन को कानूनी सलाह और सहायता नव चयनित पी.एल.वी. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यकर्म।

आमजन को कानूनी सलाह और सहायता नव चयनित पी.एल.वी.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यकर्म।

हरिद्वार।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नव चयनित परा विधिक कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण  कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में हुआ ।

 इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि नए विधिक कार्यकर्ताओ पर कई सारी जिम्मेदारी का बोझ है, साथ ही ये इनका कर्तव्य भी है, कि वह निर्धन , शोषित, वंचित और समाज के पिछड़े वर्ग को न्याय दिलाने के लिए अभियान स्वरूप अपना कार्य करें,

 उन्होंने कहा कि सभी नए  वॉलिंटियर्स को मेरी शुभकामनाएं की और मैं आशा करता हूं कि यह सभी जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे,

 इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने कहा कि पेरा लीगल विलंटियर्स की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह निस्वार्थ भाव से आमजन को कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करें ,

जिसकी वर्तमान समय में सख्त आवश्यकता भी है क्योंकि देश का संविधान समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए समान न्याय का प्रावधान रखना है,

इस माह के एक्शन प्लान के बारे में बताता गया और क्षेत्र में प्रचार प्रसार के करने हेतु निर्देशित किया गया तथा आगामी 21 अगस्त को विश्व वरिष्ट नागरिक दिवस के बारे में भी जागरूक करने के लिए कहा गया,

इस दौरान के चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल सुधीर त्यागी तथा असिस्टेंट डिफेंस काउंसलिंग रजिया अख्तर ने नए कानून की भी विस्तार से जानकारी दी और बताया कि नए और पुराने कानों में कौन से मूलचूल परिवर्तन किए गए हैं इस दौरान रिटेनर एडवोकेट रमन सैनी के द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण अधीनियम 1987 व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों और प्रावधानों को प्रमुखता से बताया गया,

इस दौरान भावना धरामी, अरुण कश्यप, दिशा शर्मा, कोमल, बालेंद्र, नजाकत, अनिल कुमार आदि करीब तीन दर्जन से ज्यादा पेरा लीगल वोलंटियर्स उपस्थित रहे 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं