हरिद्वार लालढांग मंडल के ग्राम पंचायत गाजीवाली में हर घर तिरंगा व एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाया पेड़ :स्वामी यतीश्वरानंद महाराज

हरिद्वार लालढांग मंडल के ग्राम पंचायत गाजीवाली में हर घर तिरंगा व एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाया पेड़ :स्वामी यतीश्वरानंद महाराज

उत्तराखंड सरकार (राज्य मंत्री) ने पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए कहा कि विगत वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता देशवासियों के साथ देशभर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता व अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा लगाकर अथवा यात्राएं निकालकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैंl 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है हर घर तिरंगा अभियान पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया

 चाहे गरीब हो, अमीर हो, छोटा घर हो, बड़ा घर हो,  कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का क्रेज भी दिखाई देता है आपने गौर से देखा होगा जब कॉलोनी या सोसाइटी के एक घर पर तिरंगा लहराता है तो देखते ही देखते दूसरे घरों पर भी तिरंगा दिखने लगता है यह एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका हैl बैठक में उपस्थित उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की आजादी के जश्न मे बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के प्रत्येक बूथ के सभी घरों एवं प्रतिष्ठानों तक तिरंगा लहराना चाहिए।15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के सार्वजनिक कार्यक्रम में हम सब बढ़-चढ़कर भागीदारी करें साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के निमित्त सभी पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर अपने-अपने क्षेत्र को हरा भरा बनाएं

जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि इस अभियान मे हम सबको पूरे मनोयोग से जुट कर हर घर पर तिरंगा लहराने का काम करना है इसी के साथ-साथ कला ,संस्कृति, खेल जगत, शिक्षाविद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सहकारिता, वरिष्ठ अधिवक्ता, संपादक ,रिपोर्टर ,पूर्व अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, कृषक, डॉक्टर ,पर्यावरणविद, उद्योगपति आदि क्षेत्रों के लोगों से संपर्क कर हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने का काम करें भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी सेवा दल है हम सिर्फ राजनीति करने के लिए राजनीति नहीं करते हैं अपितु राष्ट्र सेवा ही हमारा प्रथम उद्देश्य है हम सभी कार्यकर्ताओं का यह सौभाग्य है की आजाद भारत में हम सब का जन्म हुआ और हमें आजादी का जश्न मनाने का अवसर मिल रहा है तो इस अवसर पर हम अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर इस अभियान को आगे बढ़ने का काम करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी, मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निपेंदर चौधरी, सुरेंद्र रावत,शीशपाल पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, सरिता अमोली, तारा विनोद पोखरियाल, रविंद्र सैनी, चंचल सरदार,रतन भगत, मनोज नेहा जोशी, दीपा देवी, विजयलक्ष्मी, सरस्वती रामचंद्र, विजय सिंह देवेंद्र, नेगी मंत्री प्रसाद, हरीश रावत, वीरेंद्र पोखरियाल, मोहम्मद शफी रमोला, राजपाल सिंह, शिवम रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।