रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फेरुपुर रामखेड़ा ग्राम में कई विकास कार्यों अन्नपूर्णा गृह के साथ बना भोजनालय के साथ जन सेवा केंद्र, स्नान घर आदि का किया। उद्घाटन।

रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फेरुपुर रामखेड़ा ग्राम में कई विकास कार्यों अन्नपूर्णा गृह के साथ बना भोजनालय के साथ जन सेवा केंद्र, स्नान घर आदि का किया। उद्घाटन।

पथरी। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फेरुपुर रामखेड़ा में जन सेवा केंद्र (सीएससी) सेंटर, स्नान घर, अन्नपूर्णा गृह भोजनालय (रसोई घर) का उद्घाटन किया। इस दौरान सड़क के किनारे हरिद्वार ग्रामीण उत्तरी मंडल के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम से पौधारोपण करते हुए हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फेरुपुर रामखेड़ा ग्राम में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। जिसमें अन्नपूर्णा गृह के साथ बना भोजनालय के साथ जन सेवा केंद्र, स्नान घर आदि का किया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की योजनाओं का लाभ सभी वर्ग को मिल रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में समुचित विकास कार्य हो रहे हैं। जिला योजना, जिला पंचायत के साथ ब्लॉक की तमाम योजनाओं के काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सभी पर हैं, इसमें सभी को सहभागिता निभानी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना है। उन्होंने कहा कि यदि उनके क्षेत्र में कोई समस्या है तो उन्हें बताएं, ताकि समय रहते हुए उस समस्या का समाधान किया जा सकें। ग्राम प्रधान मीनू सैनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान मीनू सैनी, उप प्रधान सपना, अमित सैनी, उप ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, शुभम सैनी, श्याम सिंह, पंकज सैनी, छात्र संघ अध्यक्ष हर्षित सैनी, पूर्व अध्यक्ष कार्तिक मंडल, उपाध्यक्ष राकेश, ग्राम पंचायत सचिव अजय चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।