बहादराबाद क्षेत्र के अलीपुर गांव में पिछले काफी समय से गुलदार का आतंक और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुलदार से निजात पाने के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार को दिया प्रार्थना पत्र

बहादराबाद क्षेत्र के अलीपुर गांव में पिछले काफी समय से गुलदार का आतंक और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुलदार से निजात पाने के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार को दिया प्रार्थना पत्र

बहादराबाद से अलीपुर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों पर कई बार जानलेवा हमला किया है और गांव में घुसकर कुत्ते,बकरी व अन्य जानवरों को अपना शिकार बनाया है। गुलदारो का पूरा समूह अलीपुर गांव व आसपास क्षेत्र में सुबह- शाम, दिन रात लगातार देखा जा रहा है। ग्रामीणों का खेतों में जाना भी मुश्किल हो गया है। उधर दिन में गांव के पास वाले स्कूल के पीछे खेत में बनी चारदीवारी पर दो गुलदारों की मौजूदगी से स्कूल के बच्चों में भी भय का माहौल है। बच्चों का स्कूल जाना और रात्रि में लोगों का ड्यूटी से आना जाना दुर्लभ हो गया है। रक्षाबंधन के दिन गुलदार दोपहर लगभग 3:00 बजे के आसपास से स्कूल के पीछे चार दिवारी पर बैठे थे जिसकी सूचना जनसेवा टीम व ग्रामीण़ो ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों को दी।मगर समय रहते गुलदार को पकड़ने के लिए विभाग ने कोई कोशिश नहीं की। बस गश्त लगाने की औपचारिकता पूरी की। कर्मचारियों की लापरवाही व बढ़ते खतरे को भांपते हुए जनसेवा टीम ने गुलदार को पकड़ने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र प्रभागीय वनाधिकारी को हरिद्वार कार्यालय पहुंच कर दिया। विभाग से आश्वासन मिला की अति शीघ्र इस बड़ी समस्या पर उचित कदम उठाए जाएंगे। मगर वहां से कोई कार्यवाही नहीं होने पर जनसेवा टीम और ग्रामीण  रोशनाबाद उप जिलाधिकारी हरिद्वार को मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुँचे और उनके समक्ष अपनी सारी समस्याओं को विस्तार पूर्वक बताने के साथ प्रार्थना पत्र दिया। सभी बातों को सुनकर व प्रार्थना पत्र को देखकर उप जिलाधिकारी ने जल्दी ही गुलदार की समस्या के समाधान के लिए उचित उपाय कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। 

प्रार्थना पत्र देने वालो में अमित चौहान, भगवानदास, नवीन, खजान सिंह, रूपचंद, समय सिंह, मेहंदी हसन, सत्यवीर, अतुल, शुभम, राशिद, सुनील, मोंटी, तुषार, संजीव इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं
0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश