विधवा महिला की भूमि और मकान पर कब्जे का प्रयास, इंसाफ की लगाई गुहार पति की मौत के बाद से जेठ और ससुराल पक्ष के लोग कर रहे कब्जे की कोशिश, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कोई सुनवाई 

विधवा महिला की भूमि और मकान पर कब्जे का प्रयास, इंसाफ की लगाई गुहार

पति की मौत के बाद से जेठ और ससुराल पक्ष के लोग कर रहे कब्जे की कोशिश, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कोई सुनवाई 

खैंडीखाता वन गुर्जर बस्ती में महिला के पति को मिला था प्लॉट

हरिद्वार। विधवा महिला ने अपने जेठ समेत कई अन्य लोगों पर उसकी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गैंडी खता में स्थित वन गुर्जर बस्ती निवासी महिला जमीला ने अपने ससुर, जेठ और कई अन्य लोगों पर भूमि कब जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला जमील ने बताया कि मेरा निगाह गनी के साथ हुआ था कुछ समय पहले मेरे पति गनी की मृत्यु हो गई थी जिसकी मेरे पास दो संतान भी है। महिला का कहना है कि उसके मकान व जमीन पर जेठ व ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। महिला का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी ससुर और जेठ जबरदस्ती घर से बाहर निकाल कर घर का ताला लगा दिया है। इसके साथ ही ससुराल पक्ष के लोग मेरे साथ लगातार मारपीट भी करते रहते हैं। महिला का आरोप है कि ससुर व जेठ जबरदस्ती करके गलत काम भी करते हैं। और मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित महिला ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। जमीला का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मेरा घर भी बना है जिसकी रजिस्ट्री भी उसके पति के नाम है और आज भी जो प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जाती है वह भी समय-समय पर भेजती हूं।  पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति गनी को वन विभाग ने पुर्नवास योजना के तहत गुर्जर बस्ती में प्लाट आवंटित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।