हरिद्वार पुलिस ने कुछ घण्टो के भीतर ही हत्यारोपी चचेरे भाई को किया गिरफ्तार। मृतक को न्याय दिलाने के लिए हत्या प्रकरण में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस खुद बनी वादी

हरिद्वार पुलिस ने कुछ घण्टो के भीतर ही हत्यारोपी चचेरे भाई को किया गिरफ्तार।

मृतक को न्याय दिलाने के लिए हत्या प्रकरण में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस खुद बनी वादी

शराब के नशे में आरोपी ने की चचेरे भाई की हत्या, घरवालों ने मुकदमा लिखाने से किया इन्कार

थाना खानपुर के अबदीपुर की है वारदात, शराब पीकर कहासुनी बनी हत्या की वजह

ग्राम अबदीपुर थाना खानपुर निवासी आपस में चचेरे भाई रतन सिंह व महेंद्र सिंह के बीच शराब पीकर कहासुनी हुई जिसमें रतन सिंह ने चेहरे व सिर पर ईट से वार कर महेंद्र सिंह के हत्या कर दी। प्रकरण को घरेलू मामला बताकर मृतक का कोई भी परिजन मुकदमें की तहरीर देने को तैयार नहीं हुआ।

पुलिस खुद बनी वादी

प्रकरण की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर थानाध्यक्ष खानपुर द्वारा खुद वादी बनते हुए थाना खानपुर में हत्या का अभियोग मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

चंद घंटों के भीतर दबोचा हत्यारोपी

आरोपी की तलाश में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर छापेमारी कर मुकदमा लिखे जाने के कुछ घंटों के भीतर ही हत्यारोपी को उदयपुर सिकंदरपुर राय से पकड़ने में सफलता हासिल की। 

मृतक का विवरण

महेन्द्र सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी ग्राम अबदीपुर थाना खानपुर

हत्याआरोपी गिरफ्तार

1- रतन सिंह पुत्र सादा सिंह निवासी ग्राम अबदीपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार 

बरामदगी

घटना में प्रयुक्त 02 ईंट

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष खानपुर मनोहर सिंह रावत 

2- उपनिरीक्षक प्रवीन रावत 

3- उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह

4- का0 अरविंद रावत

5- का0 सुनील कुमार

6- का0 बलवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।