दर्जा राज्यमंत्री  दिनेश आर्य ने समीक्षा बैठक  करउन्होंने हर घर जल हर  घर नल तथा राज्य सरकार एवं भारत सरकार की जल जीवन मिशन तथा अमृत गंगा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की  ली जानकारी 

 दर्जा राज्यमंत्री  दिनेश आर्य ने समीक्षा बैठक  करउन्होंने हर घर जल हर  घर नल तथा राज्य सरकार एवं भारत सरकार की जल जीवन मिशन तथा अमृत गंगा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की  ली जानकारी 

उन्होंने बताया कि पीएम हर घर जल जीवन मिशन हर घर जल, हर घर नल की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई। लोक सभा चुनाव की वजह से आचार संहिता थी व कावड यात्रा के कारण हरिद्वार में बैठक का आयोजन में विलम्ब हुआ जल जीवन का काम नवम्बर तक लक्ष्य को पूरा करना है इसलिए कार्य कहां तक पहुंचा उसकी समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए नवंबर 2024 तक कार्य पूरा हो जाइए। जल को पाइप लाईन के माध्यम तक घर तक पानी पहुंचा जाएगा। इस कार्य को करने से जो सड़क को क्षति हुई है उसका निर्माण किया जाये। उन्होंने अगली बार बैठक के साथ योजना में जो बाधा आ रही है उस पर चर्चा की जाएगी तथा स्थलीकरण का निरीक्षण होगा तथा जो 

 भी अधिकारी और ठेकेदार जिसकी भी गलती होगी उस पर कार्यवाही की जायेगी। इससे पूर्व डीपीआरओ सुलेखा सहगल के अनुरोध पर एक वृक्ष मॉ के नाम योजना के अन्तर्गत विकास भवन के प्रांगण में वृक्षारोपण किया।

अधिशासी अभिंयता पेयजल निगम हरिद्वार राजेश गुप्ता एवं प्रोजेक्ट मैनेजर जल निगम मिनाक्षी मित्तल नेे केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजना की जानकारी दी।

राजेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि सभी योजनाओं पर कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है जो इस नवम्बर तक शत प्रतिशत पूर्ण हो जाएगा। जनपद के अन्तिम छोर तक सभी परिवारो को अमृत गंगा योजना से जोड़ दिया जाएगा। प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार की योजनाएं हर घर जल, हर घर नल नवम्बर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा जिससे उनको शुद्ध जल की प्राप्ति हो सके। प्रोजेक्ट मैनेजर जल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया कि नामामि गंगे में सीवर लाइन बिछाने की सात योजनाएं जो चल रही थी वों 2021 के कुंभ से पहले पूर्ण की जा चुकी हैं। 

बैठक में पूर्व विधायक ज्वालापुर .सुरेश राठौर  जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,जिलामंत्री आशुतोष चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता आशुतोष शर्मा, अधिशासी अभिंयता पेयजल निगम रूड़की सी.पी.एस.गंगवार, शशि भूषण शाह, हरीश बंसल, अनूप भंडारी, बी.एस.फरस्वाड़, सी.अग्रवाल, आर.सी.बमराड़ा, विपिन चौहान आदि उपस्थित थे।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं
0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश