रोहालकी किशनपुर स्थित ओवरसीज बैंक शाखा की है घटना, प्रबंधक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।0

रोहालकी किशनपुर स्थित ओवरसीज बैंक शाखा की है घटना, प्रबंधक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।

पुलिस के क्विक रिएक्शन के चलते करोड़ो की नगदी और ज्वैलरी चोरी की वारदात हुई थी नाकाम

04 आरोपितों में सुरक्षाकर्मी, चौकीदार व जिलाबदर अभियुक्त भी हैं शामिल

सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सिक्योरिटी गार्ड और चौकीदार ने ही रचा बड़ी वारदात का षड़यंत्र

बैंक के बगल में रह रहा चौकीदार बना मास्टरमाइंड, वारदात की योजना बनाने से पहले की थी रैकी

देर रात मिली सूचना पर मौके पर पुलिस की आहट भांप उलटे पैर मौके से भागे थे बदमाश

घटनास्थल पर ही घन, छेनी सहित विभिन्न सामान हुआ था बरामद

पकड़ में आए आरोपियों के कब्जे से बैंक से चुराई गई 02 पैन ड्राइव और मोबाइल फोन भी मिला

थोड़ी सी देरी होने पर ये वारदात बड़ी घटना का रूप ले सकती थी, टीम ने अच्छा काम किया है। अन्य मामलों के खुलासे के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

बहादराबाद।ओवरसीज बैंक शाखा रोहालकी किशनपुर में कुछ अज्ञात युवकों द्वारा बैंक मे चोरी करने के इरादे से उक्त अज्ञात युवकों ने टॉयलेट की दीवार तोड़ी और बैंक मे घुसकर बैंक मे लगे सीसीटीवी कैमरों व स्ट्रांग रूम का हेण्डल तोडने का प्रयास किया। पुलिस टीम मोके पर पहुची घन/हथौडा, छेनी, गमछा व एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुई थी।

शाखा प्रबंधक ओवरसीज बैंक रोहालकी किशनपुर अतुल कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बहादराबाद में मु0अ0 पंजीकृत किया गया।

प्रकरण का विवरण मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर थाना बहादराबाद में पुलिस टीम का गठन करते हुए मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को दी गई। गठित टीमों ने अथक परिश्रम करते हुए मैनुअल पुलिसिंग/ सर्विलांस टेक्टिस आदि की मदद से मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार संदिग्ध गतिविधियों और संदिग्ध चरित्रों की निगरानी की गई तथा छोटे-छोटे सबूतों की कड़ी बनाकर वारदात में शामिल चोरों आरोपियों को रोहालकी रिंग रोड वाले पिलर के पास से दबोचने में कामयाबी हासिल की गई। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- सुरेन्द्र नाथ उर्फ नारायण नाथ निवासी राष्ट्रीय कन्या जूनियर हाई स्कूल रूहालकी थाना बहादराबाद

2- फैजान पुत्र रियासत निवासी शांतरशाह थाना बहादराबाद

3- मंजेश पुत्र बिरमपाल निवासी शांतरशाह थाना बहादराबाद

4- अलीखान पुत्र इसरार निवासी बढेडी राजपूतान थाना बहादराबाद

आरोपितों से बरामदगी

1- मोबाईल सेमसंग- 01 (बैंक से चोरी किया हुआ)

2- पैन ड्राईव- 02 (बैंक से चोरी किया हुआ)

3- हथोडा व छेनी (चोरी मे प्रयुक्त सामान)

घटनास्थल (बैंक) से बरामद सामान

1- घन/हथौडा

2- छेनी

3- गमछा

4- एक जोडी चप्पल

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष बहादराबाद नरेश राठौड़

2- उ0नि0 प्रदीप राठौर (प्रभारी चौकी बाजार)

3- उ0नि0खेमेंद्र गंगवार (चौकी प्रभारी शांतरशाह)

4- उ0नि0 सुधांशु कौशिक

5- हे0का0 देशराज

6- हे0का0 नरविंदर

7- का0 बलवंत

8- का0 प्रीतम तोमर

9- का0 मुकेश नेगी

10- का0 विरेन्द्र सिंह

11- का0 अंकित कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।