आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में शिक्षक दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। 

 आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में शिक्षक दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। 

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। और अध्यापक अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने राजकीय महाविद्यालय बहादुरपुर जट की प्राचार्य डॉक्टर प्रीति कुमारी को पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया। और नैसकॉम फाऊंडेशन की मास्टर ट्रेनर अनीता देवी को भी पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गय दोनों प्रतिभाओं को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज की ओर से (शिक्षक सम्मान) से सम्मानित किया गया इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर हम शिक्षक दिवस मनाते हैं हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। और अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय बहादुरपुर जट्ट की प्राचार्य डॉक्टर प्रीति कुमारी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। और अच्छी शिक्षा हमें  अध्यापक के द्वारा ही प्राप्त होती है। अध्यापक का आचरण अच्छा और व्यवहार विनम्र होना चाहिए ।और शिक्षक को हमेशा अपने विद्यार्थी की उन्नति की कामना करनी चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सफलता की शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर विकास कुमार, शाहिद अली, सुरेंद्र कुमार ,सुभाष चौहान ,सुदेश कुमार, रक्षित कश्यप ,अनीता चौहान, अरुणा यादव , सतीश शास्त्री,अजय यादव, वीरेश कुमार, अनुपमा चौहान सहित सभी अध्यापकों को सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिपं, ब्लॉक, समितियों के बाद अब बैंक का निर्विरोध चुनाव, जनता की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद  जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित बोर्ड के चेयरमैन के साथ सभी डायरेक्टरों का हुआ भव्य स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।