नव नियुक्त जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने गुरूवार को जिला कार्यालय स्थित ट्रेजरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर किया गार्ड ऑफ ऑनर लिया। जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त कहा कि जिले के चहुमुखी विकास के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। 

नव नियुक्त जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने गुरूवार को जिला कार्यालय स्थित ट्रेजरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर किया गार्ड ऑफ ऑनर लिया। जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त कहा कि जिले के चहुमुखी विकास के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे।

उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि पहली प्राथमिकता है कि जन समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्धता से निस्तारण करना शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना, दूसरी प्राथमिकता है कि रोजगारपरक योजनाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को निष्पक्षता, पारदर्शिता, समयबद्धता से क्रियान्वयन कराते हुए पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है, तीसरी प्राथमिकता है कि जनपद मे शांति एवं कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रहे ताकि स्थानीय निवासियों के साथ ही जनपद मे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो।

इसके पश्चात जिलाधिकारी हरकी पौड़ी पहुॅचकर गंगा आरती में शामिल हुए।

जनपद आगमन पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, अजयवीर सिंह, युक्ता मिश्रा, गोपाल सिंह चौहान, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने डीएम से शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से जनपद में चल रहे विकास कार्यों, जन समस्याओं आदि की विस्तार से जानकारी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिपं, ब्लॉक, समितियों के बाद अब बैंक का निर्विरोध चुनाव, जनता की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद  जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित बोर्ड के चेयरमैन के साथ सभी डायरेक्टरों का हुआ भव्य स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।