जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला कार्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों तथा पटलों का किया औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला कार्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों तथा पटलों का किया औचक निरीक्षण।

 जिलाधिकारी ने अभिलेखागार निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि अभिलेखागार को अच्छी स्थिति में रखा जाये और नकल निकलवाने आने वाले व्यक्तियों को आसानी से उपलब्ध हो। जिलाधिकारी ने नियमानुसार एवं आवश्यकतानुसार बीडिंग कराई जाये। जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों के लिए बैठने की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिये। 

जिलाधिकारी ने पटलों के निरीक्षण के दौरान कार्मिकों को निर्देश दिये कि जिला कार्यालय में आने वाले सभी फरियादियों की समस्याएं पूरी शालीनता से सुनी जाये तथा उनका निस्तारण समयबद्धता से नियमानुसार किया जाये और आगन्तुकों के साथ आचरण अच्छा रखा जाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी पटल पर पत्रावलियां लम्बित न रखी जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि पत्रावलियों के निस्तारण में समयबद्धता तथा पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाये। इसके साथ ही सम्बन्धित पटल सहायकों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। 

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसडीएम मनीष सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, अजयवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं