भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती जनपद में पूरे हर्षोल्लास से मनाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में जी.बी. पन्त की जयन्ती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित करते हुए दिये निर्देश।

भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती जनपद में पूरे हर्षोल्लास से मनाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में जी.बी. पन्त की जयन्ती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित करते हुए दिये निर्देश।

जिलाधिकारी ने पन्त की जयन्ती के अवसर पर विद्यालयों में निबन्ध प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी नगर निकायों द्वारा कम से कम एक-एक चौराहे पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाये, मलिन बस्तियों में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया जाये, स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों तथा जनता को भी आमंत्रित किया जाये, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाई जाये। उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने, कार्यक्रम का अभिलेखीकरण करने के स्पष्ट निर्देश सभी अधिशासी अधिकारियों को दिये। 

बैठक में जीबी पन्त जयन्ती पर 10 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित करते हुए तय किया गया कि 10 सितम्बर को पूर्वाह्न 10ः30 बजे गोविन्द बल्लभ पन्त पार्क निकट देवपुरा में माल्यार्पण तथा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा 11 बजे जिला कार्यालय में माल्यार्पण किया जायेगा तथा ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय ऑडिटोरियम हॉल में सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जायगा। सभी नगर निकायों द्वारा वृहद्ध स्तर पर मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जायेगा व विद्यालयों में निबन्ध प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जायेगा। चिकित्सालय में फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।  

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त वरूण चौधरी, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम अजयवीर सिंह, मनीष सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, जितेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशके केएन तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेथा, सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ.नरेश चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं