किसान संगठन में संजय दाताराम चौहान को मिली राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी।

किसान संगठन में संजय दाताराम चौहान को मिली राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी।

बहादराबाद। रविवार को बहादराबाद मार्ग पर आयोजन पर भारतीय किसान यूनियन (बेदी) ने पदाधिकारीयों की नियुक्ति के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी सहित विभिन्न राज्यों से पदाधिकारी पहुंचे। संगठन में पूर्व में रहे प्रदेश अध्यक्ष संजय दाताराम चौहान के कार्यों को देखते हुए यूनियन में राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया। इस मौके पर नव नियुक्त राष्ट्रीय सलाहकार चौहान ने कहा की वह अपने पद की गरिमा को देखते हुए किसान हित में काम करेंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे किसान की हर समस्या को दूर करने के लिए सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा की उत्तराखंड में किसान मजदूर बहुत दुखी है। खाकी उन पर अत्याचार कर रही है। कही लूट हो रही है। माता बहने घर से बाहर निकलती हुई घबरा रही है। बहुत जल्द उत्तराखंड राज्य के सीएम धामी का घेराव किसान यूनियन द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में पप्पू पुंडीर, मुकुल चौहान, हिमांशु चौहान, आदेश धीमान, लाल्ला प्रधान, राहुल शर्मा, अब्दुल सलाम, विशाल और तेसिम मालिक सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।