हरिद्वार भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में आज छात्र कल्याण परिषद् का चुनाव हुवा सम्पन्न वतन सिंह तोमर अध्यक्ष, तनुज पाण्डे उपाध्यक्ष, अच्युतांश डिमरी सचिव, नवनित उनीयाल कोषाध्यक्ष, आयुष कुमार क्रीडामन्त्री, मयङ्क पाण्डे सांस्कृतिक मन्त्री, ज्ञानेन्द्र कुमार सूचनाप्रसारण मन्त्री, बने।

अध्यक्ष वतन सिंह तोमर, राकेश पोखरिया ने अपना प्रत्यावेदन दिया था, परन्तु निर्वाचन के समय राकेश पोखरिया उपस्थित नहीं रहे। जिसके कारण वतन सिंह तोमर को निर्विरोध अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। अन्य सभी पदों पर एकल प्रत्याशी होने के कारण चुनाव की आवश्यकता नहीं हुई।

उपाध्यक्ष एवं सचिव पद को छोडकर अन्य सभी पदों पर सर्वसम्मति से प्रत्याशियों का निर्वाचन किया गया। उपाध्यक्ष पद हेतु तनुज पाण्डेय, पवन कुमार व कार्तिकेय ने अपना नाम दिया था। जिनमें से तनुज पाण्डेय को विजयी घोषित किया गया। सचिव पद हेतु शैलेश जगूड़ी व अच्युतांश डिमरी ने अपना प्रत्यावेदन दाखिल किया था। जिनमें अच्युतांश डिमरी को सर्वाधिक छात्रों का समर्थन प्राप्त होने पर विजयी घोषित किया गया।

कार्यकारिणी के परिणाम की उद्घोषणा करते हुए डॉ. निरञ्जन मिश्र ने छात्रों से कहा कि चयनित कार्यकारिणी के सभी छात्र महाविद्यालय हित में कार्य करते हुए संस्कृत की सेवा का सङ्कल्प ले। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बी.के. सिंह देव ने कहा कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिये कार्यकारिणी का गठन किया गया है। चयनित छात्र महाविद्यालय में अध्यापन के वातावरण का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के चयनित पदाधिकारियों का शीघ्र ही शपथ ग्रहण कराया जायेगा। कार्यकारिणी के चुनाव आदि की समस्त प्रक्रिया के दायित्व का निर्वहण डॉ. रवीन्द्र कुमार तथा आधुनिक विभाग की प्रमुख डॉ. आशिमा श्रवण ने किया।

इस अवसर पर डॉ. मञ्जु पटेल, डॉ. दीपक कुमार कोठारी, डॉ. आलोक कुमार सेमवाल, डॉ. अङ्कुर कुमार आर्य, शिवदेव आर्य, ज्ञानसिन्धु, आदित्य प्रकाश सुतार, मनोज कुमार गिरी,अतुल मैखुरी आदि सभी प्राध्यापक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।