जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना, स्टेट सेक्टर तथा केन्द्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। 

  जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना, स्टेट सेक्टर तथा केन्द्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। 

जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसियों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों को गुणवत्तायुक्त तथा समयबद्धता से पूर्ण किया जाये। जिन योजनाओं के टैण्डर अभी तक नहीं हुए हैं, उनकी टैण्डर प्रक्रिया के साथ ही सभी कागजी कार्यवाही सितम्बर माह के अन्त तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिनकी टैण्डर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनके वर्क ऑर्डर जारी किये जाये तथा कार्य शीघ्रता से प्रारम्भ किये जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिस योजना एवं मद में धनराशि आवंटित की गई है, उसी मद में धनराशि का सदुपयोग किया जाये। 

उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बजट का समय से सदुपयोग करते हुए खर्च किया जाये। बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित कार्यों में प्रगति लाई जाये तथा कार्यों में तेजी लाते हुए जनपद को सभी कार्यक्रमों में ए श्रेणी में लाया जाए।

जिला सेक्टर में (लाख रू0 में) 6735.59 में से 1320.85 व्यय किए, राज्य सेक्टर 38578.86 में से 15355.03 वयय किए, केन्द्र पोषित 33195.03 मे से 11115.20 व्यय किए तथा वाह्य सहायतित 5437.28 में से 377.91 व्यय किए जा चुके है। जिनका कुल योग 83946.76 लाख रू0 में से 25168.99 लाख रू0 व्यय किए जा चुके हैं अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 59.69 प्रतिशत व्यय किए जा चुके हैं।

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, डीएफओ वैभव सिंह, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, सहा. अर्थ संख्याधिकारी सुभाष शाक्य सहित जनपद के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं