जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने राजकीय विशेष गृह बाल गृह रोशनाबाद का स्थलीय निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाल गृह मे बंद बालकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी तथा समस्या समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। 

 जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने राजकीय विशेष गृह बाल गृह रोशनाबाद का स्थलीय निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाल गृह मे बंद बालकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी तथा समस्या समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गृह की व्यवस्थाओं, निवासियों की स्थिति, उनके स्वास्थ्य, खानपान और सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया और यह देखा कि गृह के संचालन में कोई समस्या तो नहीं है और निवासियों को उचित सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित किया कि कानूनी और मानवीय अधिकारों का पालन हो रहा है। 

निरीक्षण के दौरान बाल गृह अधीक्षक ने बताया कि गृह में कुल 54 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है तथा पठन-पाठन हेतु 1700 से अधिक पुस्तकें लाईब्रेरी में उपलब्ध हैं और प्रतिदिन प्रमुख समाचार पढ़ने के लिए दिये जाते है,  चिकित्सा सुविधा के साथ ही काउंसिलिंग की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मनोरंजन के लिए मनोरंजन के संसाधन म्यूजिक सिस्टम एवं उपकरण उपलब्ध है तथा हस्तशिल्प उत्पाद सहित विभिन्न प्रकार के कार्यों हेतु हुनर सिखाने की भी व्यवस्था की गई है।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, अधीक्षक विजय दीक्षित, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला सूचना अधिकारी अहमदन नदीम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी