सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आज हरिद्वार प्रेस क्लब पहुँचकर पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। 

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आज हरिद्वार प्रेस क्लब पहुँचकर पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार पत्रकारों को हर संभव सुविधा देने के लिए कटिबंध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण का कॉरपस फंड दोगुना कर जरूरतमंद पत्रकारों को हर संभव आर्थिक मदद पहुंचाने की दशा में दिशा में कार्य किया है, पत्रकार पेंशन राशि बढ़ाई जाने पत्रकारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा व आवासीय सुविधा दिए जाने की दिशा में सरकार कार्यरत है।

प्रेस क्लब पहुंचने पर डीजी सूचना का स्वागत अध्यक्ष अमित शर्मा महासचिव डॉ प्रदीप जोशी जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम ने पुष्प गुच्छ भेट किया इस दौरान डीजी सूचना ने प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण किया तथा प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा कम संसाधनों में बेहद सुचारू व्यवस्थित सुंदर ढंग से प्रेस क्लब की व्यवस्थाएं बनाने के लिए प्रेस क्लब सदस्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि वास्तव में उत्तराखंड में हरिद्वार प्रेस क्लब की एक अपनी पहचान है उसे पहचान को प्रेस क्लब के पदाधिकारी बरकरार रखते हैं उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि 38 वर्षों से प्रेस क्लब निरंतर प्रगति की ओर है यह भविष्य के पत्रकारों के लिए बड़ा आदर्श व मार्गदर्शन साबित होगा।

इस मौके पर प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा पत्रकारों की समस्याओं पर आधरित एक ज्ञापन भी डीजी को सौंपा।

स्वागत करने वालो में पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैय्यर,अविक्षित रमन,दीपक नौटियाल,श्रवण झा,रामचन्द्र कन्नौजिया तथा कुलभूषण शर्मा,पंकज कौशिक,अश्वनी अरोड़ा,सुभाष कपिल, बालकृष्ण शास्त्री मौजूद थे।

                  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त