हरिद्वार जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह ने यातायात सुरक्षाओ को लेकर ड्राईविंग करने वाले सभी लोगो से की यातायात के नियमो का पालन करने की अपील।

हरिद्वार जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह ने यातायात सुरक्षाओ को लेकर ड्राईविंग करने वाले सभी लोगो से की यातायात के नियमो का पालन करने की अपील।

वाहन चलाते समय को दुर्घटना न हो उस पर अंकुश लग सके

हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बुद्धवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में हुई सम्पन्न।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में बढ़ रही वाहन दुर्घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने चिन्ता व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि जनपद में यातायात को सरल, सुगम व सुरक्षित बाने के लिए परिवहन, लोनिवि, एनएचएआई तथा पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद में ब्लैक स्पोट्स चिन्हित करते हुए प्राथमिकता से कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होंने मंगलौर, भगवानपुर तथा हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। 

उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रस्ताव तथा सुझाव दिये जाये। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यह प्रयास किया जाये कि जनपद में एक भी वाहन दुर्घटना न हो, यदि कोई दुर्घटना होती है तो मौके पर पहुॅचकर दुर्घटना के कारणों का पता लगाते हुए निदान की दिशा में कार्यवाही की जाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वाहन दुर्घटना में घायलों तक स्वास्थ्य सेवाएं एवं एम्बुलेंस पहुॅचाने में रेस्पोन्स टाइम कम से कम किया जाये। 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि नशे में वाहन चलाने वालों, ओवर स्पीडिंग करने वालों, फोन पर बात करते हुए ड्राइविंग करने वालो, सीट बेल्ट न बांधने वालों, रेड जम्पिंग,ऑवर लोडिंग करने वालों के खिलाफ लाईसेन्स निलम्बन की कार्यवाही अमल में लाई जाये। 

जिलाधिकारी ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि यातायात के नियमों का पालन करें तथा किसी भी दशा में ऑवर स्पीडिंग, ऑवर लोडिंग न करें, नशे में वाहन न चलाये, रेड लाइट जम्पिंग न करें, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हैल्मेट का उपयोग करें, वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें। 

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला, स्वप्न किशोर, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह,  अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश