फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।  लैपटॉप, स्कैनर, लेमिनेशन मशीन, सील सर्वे मुहर, एक फर्जी अंकतालिका आदि बरामद

फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

लैपटॉप, स्कैनर, लेमिनेशन मशीन, सील सर्वे मुहर, एक फर्जी अंकतालिका आदि बरामद

उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल, हेड कांस्टेबल 271 इसरार अली, कांस्टेबल 1187 नितिन के रवाना शुदा शांति व्यवस्था ड्यूटी, देखरेख क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन में थाना क्षेत्र में रवाना थे। 

मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई की एक व्यक्ति जिसका नाम सुफियान है जो शेखपुरी का रहने वाला है जो मालवीय चौक से आगे नाइस कंप्यूटर चलाता है तथा फर्जी हाई स्कूल की मार्कशीट तथा आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनाता है, इस सूचना पर हम पुलिस कर्मचारी गण मुखबिर को साथ लेकर मौके के लिए निकले, मुखबिर ने दूर से इशारा कर बात कर चला गया, मौके पर पहुंच कर नाइस कंप्यूटर दुकान चलने वाले सुफियान नाम के व्यक्ति से पूछताछ कर फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया। अभियुक्त को उसके जुर्म धारा  से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

बरामदी विवरण

1- एक पुलिंदा सील सर्वे मोहर (महमूला लैपटॉप डेल कंपनी रंग काला प्रिंटर /स्कैनर कंपनी EPS0N एक लेमिनेशन मशीन EXCELAM).

2- दो पुलिंदे प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बे में सील सर्वे मोहर (महमूला हाई स्कूल की अंक तालिका क्रमांक नंबर 15144567, आधार कार्ड नंबर 814028841987).

3- ड्राइविंग लाइसेंस DL NO UK 0820160430273.

गिरफ़्तार अभियुक्त

1- सुफियान पुत्र निसार अहमद निवासी शेखपुरी रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 35 वर्ष।

पुलिस टीम 

1- उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल

2- हेड कांस्टेबल 271 इसरार अली 

3- कांस्टेबल 1187 नितिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।