आबादी क्षेत्र में पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्यवाही

आबादी क्षेत्र में पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्यवाही

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों को क्रम में फायर स्टेशन टीमों ने हरिद्वार नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर आबादी क्षेत्र अवैध रूप से लगाई गई पटाखा दुकानों के संचालकों के पेच कसे। 

दुर्घटना की संभावनाओं को कम करने के लिए पटाखे के अवैध दुकानों के संचालकों व प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन न करने वालों को तत्काल नोटिस थमाए गए एवं निर्देशित किया गया कि निर्धारित स्थान पर ही पटाखा मार्केट लगायें। निर्धारित स्थलों पर लगाई गई पटाखों की दुकानों पर स्थापित अग्निशमन यंत्रों को जांचते हुए सम्बन्धित संचालकों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों/ फायर एक्सटिंग्विशर को सही दशा में रखने के साथ ही रेत, बालू, पानी आदि संसाधन रखने के भी निर्देश दिए गये। 

विस्फोटक श्रेणी में आने के कारण पटाखा भंडारण आबादी क्षेत्र से दूर रखने हेतु भी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। हर तहसील में नियुक्त अग्निशमन अधिकारी को वहां का नोडल अधिकारी भी बनाया गया है जो किसी भी दुर्घटना के होने की स्थिति में तत्काल रिस्पांस करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।