जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक मंगलवार की देर सांय जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। 

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक मंगलवार की देर सांय जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। 

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने हेतु हर सम्भव गतिविधि संचालित की जाये। विद्यालयों में बच्चों के पठन-पाठन हेतु स्वच्छ माहौल मिले, शिक्षण कार्य समय से सम्पादित हों तथा समय-समय पर बच्चों बौद्धिक परीक्षण हेतु टेस्ट लिये जाये। उन्होंने समग्र शिक्षा जनपद हरिद्वार में संचालित तथा गतिमान गतिविधियों हेतु स्वीकृत बजट के नियमानुसार समय पर उपभोग करने तथा शैक्षिक उन्नयन हेतु प्रयास किये जाने के निर्देश दिये गये। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता द्वारा समग्र शिक्षा योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 की भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों की जानकारी के साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट में अनुमोदित गतिविधियों पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया। अवगत कराया गया कि वर्ष 2024-25 के लिए समग्र शिक्षा हेतु बजट धनराशि रू० 8446.17 लाख एवं पी०एम० पोषण हेतु धनराशि रू0 3585.06 लाख अनुमोदित है। इसमें प्रमुख बालगणना-2024, प्रस्तावित एवं स्वीकृत निर्माण कार्य, भूमिहीन, भवनहीन एवं किराये पर संचालित विद्यालयों पर चर्चा के साथ ही पी0एम0 विद्यालयों पर चर्चा की गई। 

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग एवं विभाग के साथ मिलकर कार्य करने वाले सी0एस0आर0, सस्थाओं एवं विभागीय अधिकारियों को भी बैठक ली। शिक्षा विभाग के द्वारा निपुण भारत मिशन के अर्न्तगत किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक में प्लान इंण्डिया-रैकिट से जिला प्रभारी प्रकाश नेगी के द्वारा जिला हरिद्वार में डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंण्डिया कार्यक्रम के तहत वर्तमान में चल रहे कार्य प्रगति के बारे में जानकारी प्रदान कि गई. यह कार्यक्रम वर्तमान में 3 विकासखण्डों बहादराबाद, भगवानपुर एवं लक्सर के 300 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों हेतु स्वच्छता शिक्षा हेतु चलाया जा रहा है।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक आशुतोश भण्डारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी माया देवी, प्लान इंडिया डेटॉल से प्रकाश नेगी सहित जनपद के समस्त खण्ड/ उप शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना कार्यालय के समस्त समन्वयकों/कार्मिकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे एन०जी०ओ० के प्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।