यातायात जागरुकता अभियान डीएम कर्मेन्द्र सिंह व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा वाहन चालकों को वितरित किए गए हेलमेट आमजन को जागरुक करने सड़क पर उतरी पुलिस व प्रशासन की टीमें

यातायात जागरुकता अभियान डीएम कर्मेन्द्र सिंह व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा वाहन चालकों को वितरित किए गए हेलमेट

आमजन को जागरुक करने सड़क पर उतरी पुलिस व प्रशासन की टीमें

कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

हेलमेट न पहने होने के कारण वाहन दुर्घटना में प्रतिवर्ष होती हैं हजारों मौतें

दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट ने पहनने के कारण प्रतिवर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवाते हैं। इन दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को भी गंभीर चोटों का सामना करना पड़ता है। 

यातायात नियमों की अनदेखी के चलते होने वाली इन सड़क दुर्घटनाओं के प्रति गंभीर रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में आज को राजा बिस्कुट चौक पर पुलिस एवं प्रशासन की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने के लाभ बताते हुए नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया व डीएम व एसएसपी हरिद्वार द्वारा इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए।  

एसपी सिटी पंकज गैरोला, एएसपी सदर जितेन्द्र मेहरा, A.R.T.O. प्रशासन पंकज श्रीवास्तव, A.R.T.O. रश्मि पंत, T.T.O. वरुणा सैनी, टीआई हरिद्वार सुशील कुमार सहित विभिन्न पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश