सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हर वर्ष 07 दिसम्बर को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों के सम्मान, स्मृति एवं सहयोग में जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय हरिद्वार द्वारा मनाया गया। 

 सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हर वर्ष 07 दिसम्बर को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों के सम्मान, स्मृति एवं सहयोग में जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय हरिद्वार द्वारा मनाया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सभी अधिकारी, कर्मचारी व जनपद के सम्मानित नागरिको से झण्डा दिवस में अधिक से अधिक योगदान करने की अपील की है, जिससे शहीद सैनिकों, युद्ध विकलांग सैनिकों, युद्ध विधवाओं, पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ योजनाओं में इसका उपयोग किया जा सके।

झण्डा दिवस का शुभारम्भ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डा० सरिता पंवार (अ० प्रा०) द्वारा जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिहं को जिलाधिकारी कार्यालय रोशनाबाद में लोपन पिन व झण्डा लगाकर किया गया।      

विंग कमांडर डॉ सरिता पंवार ने  बताया कि हर साल 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सशस्त्र सेनाओं के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त करना है। इस दिन एकत्रित धनराशि का उपयोग भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और युद्ध में घायल सैनिकों की सहायता के लिए किया जाता है। यह राशि उनके इलाज, पुनर्वास और अन्य जरूरतों में काम आती है। 

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण के सभी कर्मचारी एवं 31 यू० के एन० सी० सी० कैडेट, विकास भवन, जिला न्यायालय परिसर एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में अधिकारियों के अतिरिक्त कर्मचारियों ने लगाया झण्डा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।