जिन्हें गंगा में नहाने से ठंड लगती हो, उन्हें गंगा पर राजनीति करने का कोई अधिकार नहीं है स्वामी ललितानंद

जिन्हें गंगा में नहाने से ठंड लगती हो, उन्हें गंगा पर राजनीति करने का कोई अधिकार नहीं है स्वामी ललितानंद

हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी जी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए गंगा नदी में सफाई और सिल्ट हटाने की आवश्यकता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि गंगा में हर वर्ष सिल्ट जमा हो जाती है, और उसकी सफाई न होने से बाढ़ जैसी आपदा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गंगा की सफाई पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और इस पवित्र नदी के संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।

स्वामी ललितानंद गिरी ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग गंगा की सफाई पर राजनीति कर रहे हैं, वे गंगा में स्नान भी नहीं करते क्योंकि उन्हें ठंड लगती है। जबकि हम साधु-संत सालभर गंगा में स्नान करते हैं और इसके महत्व को जानते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गंगा नदी की सफाई और संरक्षण न केवल पर्यावरणीय संतुलन के लिए आवश्यक है, बल्कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत पवित्र कार्य है। महामंडलेश्वर ने बिना किसी का नाम लिए यह भी कहा कि साधु-संतों का कर्तव्य है कि वे राजनीति से दूर रहकर परमात्मा की तपस्या करें और जनता को सही दिशा दिखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि निजी स्वार्थों के चलते राज्य सरकार पर अनावश्यक आरोप लगाना उचित नहीं है।

स्वामी ललितानंद गिरी जी ने इस बात पर जोर दिया कि गंगा की सफाई एक सामूहिक जिम्मेदारी है, और इसमें सभी का योगदान आवश्यक है। उन्होंने यह भी अपील कि गंगा नदी को बचाने के लिए उठाए गए कदमों को समर्थन दें और किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं