हरिद्वार पुलिस व STF देहरादून की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता
02 माह पूर्व रात्रि गश्त में तैनात होम गार्ड के सर पर लोहे की रोड से जानलेवा हमला करने वाले ₹50000 के ईनामी बदमाश आरोपी अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कोतवाली रानीपुर से शिवालिक नगर जे0के0टी0 कलस्टर रात्री गश्त मे तैनात हे0का0 347 कुन्दन सिंह व हो0गा0 विक्रम सिंह को तैनात किया था समय करीब 3.30 प्रातः दोनो कर्मगणों द्वारा चिन्मई चौक से की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा व लाल रंग की स्कूटी मे आने वालो को चैक करने हेतु रोका दोनो कर्मगण दोनो अज्ञात व्यक्तियो से पूछताछ करने लगे व कर्मगणो द्वारा फोटो तथा आधार कार्ड की फोटो मोबाईल मैं खीचने लगे पकडे जाने के डर से दोनो ने पुलिस कर्मगणो पर रोड से हमला कर दिया था जिससे होम गार्ड घायल होकर नीचे गिर गया था पुलिस वाले का मोबाईल लूटकर चोरी का ई- रिक्शा छोडकर मौके से स्कूटी लेकर फरार हो गये इस प्रकार दोनो अज्ञात चोरो के द्वारा वादी मुकदमा राजेन्द्र सिंह पुत्र मिश्रीलाल नि0 म0न0 18 टिबडी रानीपुर हरिद्वार के ई-रिक्शा चोरी किये जाने के सम्बन्ध में मु0अ0 पुलिस कर्मगणो के साथ चैकिंग के दौरान की गयी वारदात के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर हे0का0 347 कुन्दन सिंह द्वारा मु0अ0 पंजीकृत के अभियोग पंजीकृत करवाये गये।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- अंशुल पुत्र खेम सिह निवासी ग्राम भागूवाला चमरिया थाना- मण्डावली जनपद बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी बकरा मार्केट मोहल्ला कडच्छ कोतवाली ज्वालापुर हरि0 उम्र 21 वर्ष
बरामदगी
एक अदद लोहे की रॉड- सम्बन्धित मु0अ0सं0 419/24 थाना रानीपुर
पुलिस टीम
कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर,उ0नि0 विकास रावत,हे0का0 262 जितेन्द्र चौधरी,का0 1114 संजय रावत,का0 1158 राजेन्द्र रौतेला,
STF टीम देहरादून
निरीक्षक अब्दूल कलाम, STF टीम देहरादून,उ0नि0 विद्या दत्त जोशी, STF टीम देहरादून,हे0का0 संजय, STF टीम देहरादून,का0 मोहन असवाल, STF टीम देहरादून
CIU टीम हरिद्वार
निरीक्षक दिग्पाल सिंह कोहली, प्रभारी SOG हरिद्वार मय टीम
हरिद्वार पुलिस व STF देहरादून की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता 02 माह पूर्व रात्रि गश्त में तैनात होम गार्ड के सर पर लोहे की रोड से जानलेवा हमला करने वाले ₹50000 के ईनामी बदमाश आरोपी अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
