38 वें राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु राष्ट्रीय खेल के शुभंकर (मौली) एवं मशाल (टार्च) के जनपद पहुँचने पर  स्वागत हेतू देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से मशाल रैली का आयोजन किया गया। 

38 वें राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु राष्ट्रीय खेल के शुभंकर (मौली) एवं मशाल (टार्च) के जनपद पहुँचने पर  स्वागत हेतू देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से मशाल रैली का आयोजन किया गया। 

मशाल रैली का शुभारम्भ कर्मेन्द्र सिंह जिलाधिकारी हरिद्वार, प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, श्रीमती आकांक्षा कोण्डे मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार व जिला क्रीड़ा  अधिकारी शबा ली गुरुंग , द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मशाल रैली देव संस्कृति विश्वविद्यालय से शांतिकुंज होते हुए भूपतवाला से खडखड़ी होते हुए शिवमूर्ति चौक, बस स्टेशन से रानीपुर मोड़ होते हुए नेहरू युवा केन्द्र भगतसिंह चौक में समाप्त हुई। उपरोक्त् मार्ग में उपस्थित विद्यालयों के छात्र छात्राओं तथा विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियों द्वारा फूल बरसाकर मशाल तथा शुभंकर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अजयवीर सिंह, उप जिलाधिकारी, जुही मनराल, सीओ सिटी राकेश रावत, सीओ यातायात, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, छात्र-छात्रायें, डॉ० नरेश चौधरी, प्रोफेसर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज हरिद्वार, महेश जोशी कोषाध्यक्ष उत्तरांचल ओलम्पिक संघ,चेतन जोशी सचिव उत्तराखण्ड कबड्‌डी संघ,विशाल गर्ग अध्यक्ष जिला बाक्सिंग संघ,विकास तिवारी अध्यक्ष जिला बास्केटबाल संघ के पदाधिकारी खेल विभाग के विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, राष्ट्रीय खेलों के अन्र्तगत हॉकी, कबड्डी, कुश्ती खेल में विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ी / प्रशिक्षक तथा खेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश