चाइनीज़ माँझे के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी: निर्देश एसएसपी हरिद्वार कनखल पुलिस ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमालपुर कला में जाकर विद्यार्थियों की लगायी पाठशाला ओर दी जानकारी

चाइनीज़ माँझे के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी: निर्देश एसएसपी हरिद्वार

कनखल पुलिस ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमालपुर कला में जाकर विद्यार्थियों की लगायी पाठशाला ओर दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कनखल पुलिस ने जमालपुर कला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों को चाइनीज मांझे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को चाइनीज मांझे के खतरों, जैसे इंसानों और पक्षियों को होने वाले नुकसान और पर्यावरण पर इसके प्रतिकूल प्रभाव, के बारे में जानकारी देना था। शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि चाइनीज मांझे का उपयोग न केवल अवैध है, बल्कि यह दुर्घटनाओं का भी मुख्य कारण बनता है। बच्चों को अपनी सुरक्षा और समाज के हित में इस प्रकार के मांझे का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई।

इसके अतिरिक्त, बच्चों को चाइनीज मांझा बेचने वालों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें यह समझाया गया कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे समाज में ऐसे गलत कार्यों को रोकने में सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने चाइनीज मांझे से संबंधित अपनी शंकाओं को व्यक्त किया। इस प्रकार के जागरूकता अभियान से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया साथ ही बच्चों से अपील की गई कि वह अपने आसपास भी रहने वाले बच्चों को भी जानकारी देकर जागरूक करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।