जनपदभर में गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। और संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ।

जनपदभर में गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। और संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ।

उन्होंने देश के अमर शहीदों, स्वतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि हम सोभाग्यशाली हैं कि हमने भारत की पावन भूमि पर जन्म लिया।  उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे सशक्त, सबसे बड़ा, दृढ़ व लचीला संविधान है जोकि समयानुकूल विभिन्न आवश्यकताओं को समाहित करता है। समाज में फैली कुरीतियों व अस्पृश्यता का अन्त करने में संविधान की महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी को संविधान के अनुरूप ही कार्य करना चाहिए। देश की राज व्यवस्था भी संविधान के अनुरूप ही चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज के परिपेक्ष्य में राष्ट्रीय पर्व आत्म विश्लेषण का विशेष अवसर देते हैं, राष्ट्र के विकास हेतु हमने बीते समय में क्या किया, प्रयास में क्या कमी रह गई और भविष्य में क्या करना है। राष्ट्र निर्माण के लिए हर व्यक्ति सेना एवम् फोर्स में नहीं जा सकता लेकिन रास्ते निर्माण के लिए हर नागरिक को मजबूत एवम् कामयाब व्यक्तिव्त होना चाहिए। जिसके पास जो जिम्मेदारी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी से पूरा करे, मजबूत नागरिक ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं।

जो राजकीय सेवा में हैं, समस्या लेकर आने वाले व्यक्ति की जगह खुद को रखकर सोचे, शालीनता समस्या सुने और उसका समाधान करे, जो भी व्यक्ति आए संतुष्ट होकर जाए, राष्ट्र के प्रति यही हमारी सच्ची श्रद्धा होगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा आपदा प्रबंधन ,राहत कार्यो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले , जल पुलिस , पुलिस अग्निशमन, वन, आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम , एसडीआरएफ, एनडीआरएफ़ आपदा मित्र आदि कार्मिको को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य कोषाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।