खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को हरिद्वार पहुंचकर कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच देखे। 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को हरिद्वार पहुंचकर कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच देखे।

इस मौके पर सभी टीमों के खिलाड़ियों ने खेल मंत्री के साथ फोटो भी खींची। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से पूछा कि उन्हें कैसी सुविधा मिल रही है।

 गुरुवार को देहरादून से हल्द्वानी जाते समय करीब 1 घंटे के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के खेल आयोजन स्थलों पर पहुंची।पुलिस लाइन में चल रही कलारीपट्टू प्रतियोगिता में खेल मंत्री रेखा आर्या ने मैच देखा इस दौरान उन्होंने खिलाडियों से कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में उनके सुख सुविधा और खेल सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं भी दी। खेल मंत्री ने धर्मनगरी के लोगों से भी मेहमान खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ की पूरी आवभगत करने की अपील की।

 इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची और यहां पुरुष वर्ग का उत्तराखंड और सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीमों के बीच खेला जा रहा कबड्डी मैच भी देखा। इसके अलावा खेल मंत्री ने महिला वर्ग में पंजाब और उत्तराखंड की टीमों का मैच भी देखा और मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के पास जाकर उनसे एक-एक कर बातचीत की। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, क्लारिप्यट्टू एसोसिएशन के महासचिव अंबु नायर, डीओसी सोमेश, जिला खेल अधिकारी हरिद्वार शवाली गुरुंग, प्रवीण गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।