सिडकुल एसोसिएशन हरिद्वार ने मुख्यमंत्री को सख्त भू-कानून विधेयक लाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया

सिडकुल एसोसिएशन हरिद्वार ने मुख्यमंत्री को सख्त भू-कानून विधेयक लाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया

पूर्व में सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड) के प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में पारित नए भू-कानून की सराहना करते हुए इसे स्थानीय उद्योगों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इस कानून के तहत हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर जिलों को उद्योगों के विस्तार हेतु प्राथमिकता दी गई है, जिससे स्थानीय उद्यमियों और निवेशकों को लाभ मिलेगा। यह कानून न केवल औद्योगिक विकास को गति देगा, बल्कि पहाड़ी जिलों में भी निवेश को प्रोत्साहित करेगा।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार गर्ग और राष्ट्रीय महासचिव विकास गोयल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह भू-कानून स्थानीय उद्यमियों के हितों की रक्षा करेगा और नए उद्योगों की स्थापना को सुगम बनाएगा।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को उनके औद्योगिक नीतियों और नए भू-कानून के लिए धन्यवाद दिया।

डॉ. हरेंद्र कुमार गर्ग – राष्ट्रीय अध्यक्ष

विकास गोयल – राष्ट्रीय महासचिव

अन्य सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।