जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में 28 फरवरी को  मॉक ड्रिल की तैयारियों हेतु टेबल टॉक एक्सरसाइज का आयोजन जिला कार्यालय सभागार में किया गया। 

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में 28 फरवरी को 

मॉक ड्रिल की तैयारियों हेतु टेबल टॉक एक्सरसाइज का आयोजन जिला कार्यालय सभागार में किया गया। 

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आईआरएस में नामित अधिकारी अपने कर्तव्यों को भली भान्ति समझ लें ताकि वास्तविक आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार का विलम्ब ना हो। उन्होंने कहा कि रेस्पॉन्स टाइम पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

  उन्होंने निर्देश दिए कि एनडीएमए की से सम्बंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाए। जनपद स्तर पर तैयारियों को सही से परखा जाए, तैयार कार्य योजना का सही से क्रियान्वयन हो, मॉक ड्रिल में जो भी खामियाँ निकल आएं, उन्हें दूर किया जाए।उन्होंने कहा कि प्लानिंग जितनी अच्छी होगी, आपदा के दौरान नुकसान उतना ही कम होगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ऑब्जर्वर सही से मॉक ड्रिल को देखे तथा जो भी कमिया सामने आएं, उन्हें ब्रीफिंग के दौरान बताया जाए।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मॉक ड्रिल से जनता को परेशानी न हो।  बैठक में उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, विशेष भूमि अधिपत्य अधिकारी, लक्ष्मी  राज चौहान,एसपी जितेंद्र मेहरा, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,सीईओ के के गुप्ता,एआरटीओ रश्मि पंत,तहसीलदार प्रियंका रानी , जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, अधिशासी अभियंता दीपक सैनी,डीएसओ तेजबल सिंह, डॉ. नरेश चौधरी, आदि अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।