पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के चारों मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया। पार्टी की मजबूती के लिए सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने का किया आह्वान।  उन्होंने कहा कि नई टीम ऊर्जावान एवं सभी के साथ सामंजस्य बनाकर काम करेंगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के चारों मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया।

पार्टी की मजबूती के लिए सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने का किया आह्वान।

 उन्होंने कहा कि नई टीम ऊर्जावान एवं सभी के साथ सामंजस्य बनाकर काम करेंगी।

 हरिद्वार। बुधवार को वेद मंदिर आश्रम में महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में जमालपुर कलां मंडल के अध्यक्ष विवेक चौहान एवं प्रतिनिधि प्रणव यादव, भोगपुर पंचपुरी के मंडलाध्यक्ष सुशील पंवार एवं प्रतिनिधि जितेंद्र सैनी, आदर्श टिहरी नगर के मंडलाध्यक्ष राकेश सैनी एवं हुक्कम सिंह रावत, लालढांग के मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान एवं प्रतिनिधि सीमा चौहान का माला पहनाकर भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सभी वर्ग को सरकार की नीतियों का लाभ मिल रहा है। आज मूलभूत सुविधाओं के लिए हर क्षेत्र में काम हो रहे हैं, जिनका लाभ जाति समुदाय को देखकर नहीं, बल्कि देश को आगे बढ़ाने के लिए काम हो रहा है। उन्होने कहा कि हर गांव में जल जीवन मिशन से घर घर पानी देने का काम हो या स्वास्थ्य योजना से सभी को निशुल्क इलाज देने का काम बड़े स्तर पर किया जा रहा है। गांवों में घर का अधिकार स्वामित्व योजना से देने और किसानों को साल में 6 हजार रुपये एवं कीटनाशकों, उपकरण एवं बीजों पर सब्सिडी देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। आज देश और प्रदेश में सभी वर्ग खुश है।

सभी मंडल अध्यक्षों ने पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ सभी से सामंजस्य बनाकर काम करने का दिया आश्वस्त उन्होंने जिम्मेदारी मिलने पर सभी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, सदस्य सोहनवीर पाल, प्रदीप चौहान, सौरभ शर्मा, श्रवण चौहान, मायाराम कश्यप, पंकज सैनी, रामपाल, सत्यकुमार चौधरी, नाथीराम, नरेंद्र कश्यप, संदीप राठौर, विपिन तिलकपुरी, राहुल चौहान, रेणु आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।