पंजाब नैशनल बैंक द्वारा हरिद्वार में कृषि प्रसार कार्यक्रम का किया आयोजन।

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा हरिद्वार में कृषि प्रसार कार्यक्रम का किया आयोजन।

हरिद्वार। पंजाब नैशनल बैंक के मण्डल कार्यालय हरिद्वार द्वारा सरस केंद्र, विकास खंड बहादराबाद में एक दिवसीय कृषि प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह (आईएएस) द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीएनबी प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली से महाप्रबंधक पवन सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएल की सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

बैंकिंग योजनाओं की जानकारी एवं ऋण स्वीकृति

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों (SHG) को क्रेडिट लिंकेज, कृषकों को कृषि अवसंरचना कोष (AIF) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PM FME SCHEME) की जानकारी दी गई। पंजाब नैशनल बैंक द्वारा विभिन्न ऋण प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई, जिसमें दोपहर 2:30 बजे तक कुल ₹28.79 करोड़ के ऋण प्रस्ताव प्राप्त हुए और 6 लाभार्थियों को ₹3.12 करोड़ की राशि के स्वीकृति पत्र जारी किए गए।

इस प्रकार के कृषि प्रसार कार्यक्रम विकास खंड लक्सर, भगवानपुर और ग्राम सुल्तानपुर में भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मध्य कॉर्पोरेट केंद्र प्रमुख मनीष कुमार कश्यप, जिला अग्रणी प्रबंधक संजय संत सहित पंजाब नैशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

SHG के CCL मामलों का निस्तारण एवं महिला उद्यमिता को बढ़ावा

जनपद हरिद्वार में इस कार्यक्रम के तहत 200 स्वयं सहायता समूहों (SHG) के CCL (कैश क्रेडिट लिमिट) मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल ₹11 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि यह पहल कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देगी।

उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रक्रियाओं को शीघ्रता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि जनपद में SHG उन्नत अवस्था में हैं तथा ₹5 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष ₹11 करोड़ के लोन आवेदन प्राप्त हुए हैं।

बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता एवं वित्तीय समावेशन

जिलाधिकारी ने बैंकों को निर्देश दिया कि सभी ऋण आवेदन समय से निस्तारित किए जाएं और अनावश्यक रूप से कोई भी आवेदन लंबित न रखा जाए। उन्होंने बताया कि जनपद हरिद्वार ने आकांक्षी जनपदों में वित्तीय समावेशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, एपीडी सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंकर्स एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का भी प्रसारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।