ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. पीएस चौहान के निधन पर किया शोक व्यक्त।

ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. पीएस चौहान के निधन पर किया शोक व्यक्त।

हरिद्वार! ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखण्ड की हरिद्वार इकाई ने हरिद्वार के दिग्गज पत्रकार पी एस चौहान के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है! स्वर्गीय पीएस चौहान 87 वर्ष के थे। उन्होंने लंबे समय तक पत्रकारिता में देश और प्रदेश के कई महत्वपूर्ण अखबारों में कार्य किया । वह बहुत ही निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार माने जाते थे उनके निधन से राज्य ने अपने एक सर्वश्रेष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद को खो दिया है। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय पीएस चौहान हरिद्वार के प्रतिष्ठित एस एम जे एन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य भी रह चुके थे।

इस अवसर पर ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष, हरिद्वार इकाई के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, महामंत्री अनिल रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाने आलम, जिला उपाध्यक्ष संजय लाम्बा, कोषाध्यक्ष अरिन्दम दास, संगठन सचिव नरेन्द्र प्रधान, समारोह सचिव बबलू थपलियाल, सचिव मनीष पाल, मीडिया प्रभारी राजीव शास्त्राी, सूचना सचिव धर्मराज तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत शर्मा, मनीष कांगरान, मित्रपाल, प्रवेश राय, हर्ष तिवारी आदि सहित कई पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. पीएस चौहान के निधन पर शोक प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।