प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार बीबी चंदेला तथा संचालन संजय लाम्बा ने किया।

 प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार बीबी चंदेला तथा संचालन संजय लाम्बा ने किया।

इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली  ने सभी पत्रकारों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि पत्रकार चौथा स्तंभ के रूप में जाना जाता है देश की हर एक बुराइयों व अच्छाइयों को दिखाने का कार्य करता है और आमजन को हर एक सरकार की योजनाओं से अवगत कराता है पत्रकार की मेहनत देखी जाए तो उसको बड़ी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है लेकिन फिर भी उसको समाज का दर्पण बनकर रहना पड़ता है।

किसान नेता संजय दाताराम चौहान ने कहा की पत्रकारों का सम्मान करना चाहिए आज बहुत सुंदर होली मिलन का कार्यक्रम बहादराबाद प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों ने किया

 पत्रकार किसी पार्टी यह व्यक्तिगत बंधन में नहीं होता वह समाज को दिशा देता है होली हम सबको आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है इसलिए हम पूर्व के मत भेद को बुलाकर आगे बढ़ने का संकल्प ले,सभी पत्रकारों ने फूलों की होली खेलते हुए एक दूसरे को होली पर्व की अग्रिम शुभकामना दी।

 कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे हैं बीवी चंदेला ने कहा की त्यौहार हमें निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं इसलिए हम पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का प्रयास करे।

इस मौके पर अतिथि दाताराम चौहान,पवन चौहान, प्रियव्रत,राव आफाक अली, बहादराबाद क्लब अध्यक्ष सनत शर्मा,महासचिव प्रमेंन्द्र नारायण,उपाध्यक्ष संजय लाम्बा, बीवी चंदेला,डॉक्टर अर्जुन नागियांन, मित्रपाल,आशीष शर्मा, महीपाल, विनय चौहान, प्रवीण पेगवाल, ज्ञान प्रकाश पांडे, पुरुषोत्तम खरोला, हितेश चौहान, हनी कथूरिया,दिव्यांश शर्मा, विवेक शर्मा, राजीव शास्त्री, गौरव कुमार,सुखदेव निर्भय, सतीश राणा, चिंटू, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।