जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने स्वामी धर्मानन्द वृद्ध आश्रम ग्राम इब्राहिमपुर मसाही में स्पेलर प्लांट व स्पाइस ग्राइंडर प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया।

 जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने स्वामी धर्मानन्द वृद्ध आश्रम ग्राम इब्राहिमपुर मसाही में स्पेलर प्लांट व स्पाइस ग्राइंडर प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम मे जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे को ग्राम प्रधान द्वारा अंगवस्त्र ओर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान  ग्राम प्रधान धनश्याम सैनी ने गांव संबंधित कई समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया।जिलाधिकारी  कर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चकबंदी के अनुसार नक्शा बना है मौके  पर पैमाईश  नहीं है इसीलिए अधिकारियों द्वारा दोबारा से पपैमाईश की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाईश में करने में  तीन चार पटवारियों को लगा दो जिससे बरसात से पहले पैमाईश पूरी हो जाए। पशु अस्पताल अम्बेडकर पार्क, खेल मैदान,स्कूल ओर सड़क बनने की शिकायतों को लेकर जल्द करवाई के निर्देश विभागों को दिए ।    

उन्होंने कहा कि जो भी मौखिक शिकायतें है उन्हें भी लिखित में दीजिए ताकि करवाई की जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि जो मसाले की मशीन लगी है उससे महिलाओं  को रोजगार मिलेगा और रोजगार के ओर भी अवसर पैदा होंगे, इब्राहिमपुर मसाही गांव के  जागरूक है ,उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप का गांव  एक आदर्श गांव है जिसमें लोगों को राजगार मिल रहा है आप के गांव में सबसे ज्यादा स्वयं सेवी समूह है ।आप लोगों  के द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट की गुणवत्ता से कोई भी समझौता न करे,इसे बहुत सारे कार्य है जो पहली बार आपके गांव से शुरू हो रहे है, सभी गांव वासियों के साथ ग्राम प्रधान द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर बधाई देता हु।        मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हरिद्वार जिले में 318 ग्राम पंचायत है , आपका क्षेत्र अपने विकास के लिए बहुत एक्टिव है यह सबसे ज्यादा 72 स्वयं सहायता समूह है जो बहुत सक्रिय है,सरकार की बहुत सारी योजनाए है जैसे सूर्य धन   योजना तीन किलोवाट का प्लांट में सब्सिडी मिल रही है, अन्य भी योजनाएं है अधिकारियों से मिले ओर योजनाओं का लाभ उठाए।

इस दौरान स्वयं सहायता समूह की दस महिलाओं को जिलाधिकारी ओर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।   

   इसके बाद  बायोगैस प्लांट ओर लेमन ग्रास प्लांट का निरीक्षण भी किया ।                 इस दौरान एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार,पीडी केएन तिवारी, डीडीओ वेदप्रकाश, वित्तीय सहायक सुदेश कुमार आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।