खुली बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉक्टर सविता पंवार प्रधान की मौजूदगी नहीं होने के चलते पास में बैठे प्रतिनिधि से उसका परिचय लिया तो प्रतिनिधि ने उन्हें अपना परिचय प्रधान पति के रूप में दिया तो उताराम मंच से नीचे

 खुली बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉक्टर सविता पंवार प्रधान की मौजूदगी नहीं होने के चलते पास में बैठे प्रतिनिधि से उसका परिचय लिया तो प्रतिनिधि ने उन्हें अपना परिचय प्रधान पति के रूप में दिया तो उताराम मंच से नीचे

 पथरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नसीरपुर कलां में महिला ग्राम प्रधान की जगह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के तौर पर उनके पति के जाने से वहां तीखी नोंकझोक हो गई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने प्रधान पति को अपने बगल में लगी कुर्सी से उठा दिया। प्रधान के न आने से बैठक नहीं हो पाई। प्रधान की तबीयत ठीक होने के बाद ही फिर से बैठक का आयोजन किया जाएगा।

मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम नसीरपुर कलां पंचायत में खुली बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक शुरू होने से पहले ही जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉक्टर सविता पंवार प्रधान की मौजूदगी नहीं होने के चलते पास में बैठे प्रतिनिधि से उसका परिचय लिया तो प्रतिनिधि ने उन्हें अपना परिचय प्रधान पति के रूप में दिया तो अधिकारी ने इस पर उन्हें पास की कुर्सी से उठाकर जनता में बैठने को कहा तो मामले ने तूल पकड़ लिया। प्रधान प्रतिनिधि साजिद अली और अधिकारी की बहस हो गई, लेकिन, ग्राम प्रधान के पति को मंच से उतरकर जनता के बीच बैठना पड़ा। प्रधान की तबीयत खराब होने के चलते बैठक को भी स्थगित करना पड़ा। आगामी बैठक प्रधान की मौजूदगी में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।