मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे के नेतृत्व में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास भवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक खेली होली।

 मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे के नेतृत्व में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास भवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक खेली होली।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों,कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने सभी से अपील की कि होली के दौरान रासायनिक रंगों का प्रयोग न करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य की भी रक्षा हो सके। उन्होंने सभी को प्राकृतिक रंगों के उपयोग के लिए प्रेरित किया और सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि “होली प्रेम, सद्भावना और खुशियों का त्योहार है, जो हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। हमें इस त्योहार को शांति, सौहार्द और सुरक्षित तरीके से मनाना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मकता और खुशहाली बनी रहे।”

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक (DRDA) के. एन. तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, सहकारिता विभाग के पुष्कर सिंह पोखरियाल, मुख्य व्यक्तिगत सहायक वीरेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर अबीर-गुलाल से एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और इस अवसर को यादगार बनाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने पुनः सभी से सुरक्षित, खुशहाल और रंगों से भरपूर होली मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।