आगामी ईद-उल-फ़ितर के मद्देनज़र सफाई व्यवस्था दुरस्त करने,नाले की सफाई व ईदगाह रोड की मरम्मत के लिए पार्षद अहसान अंसारी द्वारा मेयर व एसएनए को सौपा ज्ञापन

आगामी ईद-उल-फ़ितर के मद्देनज़र सफाई व्यवस्था दुरस्त करने,नाले की सफाई व ईदगाह रोड की मरम्मत के लिए पार्षद अहसान अंसारी द्वारा मेयर व एसएनए को सौपा ज्ञापन

उन्होंने ईदगाह रोड पर पथ प्रकाश व्यवस्था, चुना छिड़काव एवं ईदगाह परिसर की सफाई की भी मांग की है। 

सोमवार को वार्ड नंबर 44 त्रिमूर्ति नगर से निर्दलीय पार्षद अहसान अंसारी ने आगामी ईद-उल-फितर के पर्व को लेकर ईदगाह रोड की मरम्मत, सफाई व पथ प्रकाश की व्यवस्था जल्द से जल्द किए जाने को लेकर मेयर किरण जैसल व सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल को ज्ञापन सौंपा है। इस मौक़े पर अहसान अंसारी ने कहा कि 31 मार्च को ईद के लिए शहर भर से हज़ारों की संख्या में नमाज़ी ईदगाह मे नमाज़ पढ़ने आएगे। जिसके लिए ईदगाह परिसर व ईदगाह रोड की सफाई व्यवस्था कराना जरुरी है। साथ ही ईदगाह रोड पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए ईद की नमाज़ से पहले सडक की मरम्मत व ईदगाह रोड पर पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए। इस से नमाजियों को ही नही बल्कि स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेंगी। उन्होंने ईद की नमाज़ से पूर्व चुना छिड़काव की मांग भी की है। जिससे ईद की नमाज़ सकुशल सम्पन्न हो सके। ज्ञापन देने वालों मे इरशाद मंसूरी, इमरान मंसूरी, राव वसीम, जफिर अंसारी, वाजीद अंसारी, शहीद हसन, अब्दुल व शाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।