गुरुवार को विकास भवन सभागार में उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) हरिद्वार द्वारा जिला स्तर पर सौर ऊर्जा नीति एवं विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने किया दीप प्रजलित

गुरुवार को विकास भवन सभागार में उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) हरिद्वार द्वारा जिला स्तर पर सौर ऊर्जा नीति एवं विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने किया दीप प्रजलित

मुख्य  विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने हेतु प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा योजनाओं के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है साथ ही और जागरूकता की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऊर्जा के सेक्टर में उत्तराखंड राज्य ने जो  पॉलिसी बनाई है,उसे बहुत तेज गति से सोलर सैक्टर में प्रोग्रेस मिल रही है। उन्होंने कहा कि यही तो असली विकास है जिससे हमारा पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे, ओर बिजली का उत्पादन भी कर सकते है,इस कार्यशाला में जो भी प्रतिनिधि आए उन्हें बहुत सरलता से समझाए क्यूंकि यही लोग है जो जनता के साथ जुड़े हुए है , इन्हीं के माध्यम से ये योजनाएं जनपद के गांव गांव  तक पहुंचेगी।

 कार्यशाला में सौर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उनकी आवेदन प्रक्रिया एवं लाभार्थियों के हितों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में सोलर वॉटर हीटर, हाई मास्ड सोलर स्ट्रीट लाइट, शासकीय भवनों में सोलर प्लांट की स्थापना व अन्य ऊर्जा उत्पादों की जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की भी जानकारी दी गई और इन योजनाओं के प्रभावी क्रियांवयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

 वरिष्ठ परियोजना अधिकारी वाई एस बिष्ट ने  कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले जनप्रतिनिधियों ओर लोगो की समस्याओं का समाधान करने का सुझाव दिया ओर सौर ऊर्जा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । एलडीएम संजय संत ने बैंक लोन से संबंधित जानकारी दी गई । ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद आशा नेगी ने कार्यशाला को ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित करने का सुझाव दिया, जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें और सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। मंच का संचालन केतन भारद्वाज ने किया।  कार्यशाला में सहायक प्रबंधक दिनेश चंद, बहादराबाद उद्योगिग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील पांडे,आत्मा सिंह,सुख देव, साधुराम,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक,जिला पंचायत सदस्य विजय,एलडीएम संजय संत,नरेश भट्ट, शिल्पी, मनीष, विनोद लावण्या सिंघल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।